राजस्थान मोडिफाइड लॉक डाउन 20 अप्रैल से 3 मई 2020 तक अनुमत गतिविधियां व ऑनलाइन पास संबंधि जानकारी।
राजस्थान मोडिफाइड लॉक डाउन 20 अप्रैल से 3 मई 2020 तक अनुमत गतिविधियां व ऑनलाइन पास संबंधि जानकारी। राजस्थान मोडिफाइड लॉक डाउन 20 अप्रैल से 3 मई 2020 लागु रहेगा इस दौरान निम्न लिखित गतिविधियां के लिए अनुमति प्रदान की जा रही है राजस्थान में सोमवार से मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू होगा। मॉडिफाइड लॉकडाउन में सरकारी कार्यालयों, प्राइवेट कंपनियों एवं फैक्ट्रियों को सशर्त संचालन की अनुमति मिलेगी। इस दौरान सभी को तय प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सरकारी कार्यालयों,फैक्ट्रियों एवं प्राइवेट कंपनियों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कार्यालयों में सभी कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा, प्रतिदिन रोटेशन के हिसाब से उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। निर्माण गतिविधियां ● चिकित्सा / स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे ● नगरों में चालू निर्माण परियोजनाएं जहां पर श्रमिक रहते हैं ● ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थात् नगर पालिका सीमाओं से बाहर सड़कों , सिंचाई परियोजनाएं , भवनों और सभी प्रकार की औद्योगिक परियोजनाएं , सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्योगों सहिततवारीकोएवं निजी औद्योगिक क...